राजस्थान में 13 जून को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें जयपुर, भरतपुर और अजमेर का मौसम
राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 13 जून को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। जयपुर, भरतपुर और अजमेर समेत कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
राजस्थान मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मौसम तेजी से बदलने की संभावना है. जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, अजमेर, नागौर, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ सहित कई इलाकों में मेघगर्जन होने और बारिश शुरू होने के आसार हैं. कई स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी भी चल सकती है
जयपुर मौसम
मौसम के बदलने पर दोहरे असर का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन एक तरफ तेज गर्मी और उमस बनी रहेगी, तो दूसरी तरफ कई जिलों में तेज आंधी, बादलों का गर्जना जेसी बारिश की संभावना है. इन दिनों में पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में तेज मौसम का बदलना देखने को मिल सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कई जिलों में बादल छाने शुरू हो सकते हैं. इसके बाद तेज मेघगर्जन, 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में बारिश की तीव्रता अधिक भी रह सकती है.
आंधी-बारिश अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मौसम तेजी से बदलने की संभावना है.
मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. किसानों को खेतों में सावधानी बरतने और आम लोगों को आंधी-बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
जयपुर संभाग-जयपुर संभाग के जयपुर, अलवर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है.और कई जगहों पर तेज धूलभरी आंधी चल सकती है. जयपुर और दौसा जिले में शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में भी तेज हवाओं के बाद बारिश का दौर शुरू हो सकता है. सीकर और झुंझुनूं में 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. तापमान में हल्की गिरावट आएगी, लेकिन उमस बनी रहेगी।
भरतपुर संभाग-भरतपुर, डीग, धौलपुर और करौली
जिलों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है.बादल छाने और तेज मेघगर्जन होने की संभावना है. धौलपुर और करौली में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. भरतपुर और डीग में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन नमी बढ़ने के कारण उमस लोगों को परेशान कर सकती है।
अजमेर संभाग-अजमेर, ब्यावर, नागौर, डीडवाना, कुचामन, किशनगढ़ और केकड़ी क्षेत्र में मौसम काफी सक्रिय रह सकता है. कई इलाकों में धूलभरी आंधी और मेघगर्जन की संभावना है. अजमेर और किशनगढ़ में बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. नागौर और डीडवाना-कुचामन में तेज हवाओं का असर अधिक रहने का अनुमान है. कुछ क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इससे टीनशेड, होर्डिंग और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है.बारिश के बाद मौसम कुछ समय के लिए सुहावना हो सकता है.
कोटा संभाग-कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में भी मौसम बदलने के संकेत हैं.बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कोटा और बूंदी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारां और झालावाड़ के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इस संभाग में तापमान अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है.बारिश से खरीफ फसलों की तैयारी कर रहे किसानों को फायदा मिलेगा. हालांकि तेज आंधी और वज्रपात के दौरान खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है.