Gold Silver Price Today 14 January 2026: मकर संक्रांति पर चांदी ऑल टाइम हाई, सोना भी हुआ महंगा
चांदी की कीमत ने छुआ आसमान मकर संक्रांति 2026 के मौके पर सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ती तेज़ी देखने को मिल रही हैं और ज़्यादातर चांदी की कीमत ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
चांदी ने छुआ नया हाई
सोने चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। कल ही चांदी 2,70,000 रुपये प्रति, किलोग्राम के पार पहुंची थी और आज 14 जनवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 88.180 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे हाई स्तर है। भारत में भी चांदी के दाम लगातार बढ़ते हुए ₹2,75,100 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं और 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,540 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया हैं।
सोने की कीमत में भी तेजी
सोना भी चांदी को पीछे नहीं छोड़ रहा हैं।कॉमेक्स पर सोना 4,613.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
पिछले कई सालों में सोने चांदी में बहुत बढ़ोतरी होती देखी हैं लेकिन इस बार सोने चांदी की कीमते तो हाई पर पहुंची गई हैं।
भारत में आज सोने के रेट (14 जनवरी 2026)
24 कैरेट सोना: ₹1,42,540 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,30,660 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,06,910 प्रति 10 ग्राम
आज चांदी का भाव
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना: ₹2,75,100 प्रति किलो
चेन्नई और केरल: ₹2,92,100 प्रति किलो
प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव
| शहर | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,42,690 | ₹1,30,810 | — |
| मुंबई | ₹1,42,540 | ₹1,30,660 | ₹1,06,910 |
| चेन्नई | ₹1,43,690 | ₹1,31,710 | ₹1,09,810 |
| कोलकाता | ₹1,42,540 | — | — |
| पटना | ₹1,42,590 | — | — |
क्यों बढ़ रही है सोना-चांदी की कीमत?
सोना और चांदी की कीमतों में तेजी होने की सबसे बड़ी वजह भू-राजनीतिक तनाव है। अमेरिका वेनेजुएला के बीच के तनाव के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं। अमेरिका ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने का फरमान जारी कर दिया है।, मध्य पूर्व में हिंसक हालात, वैश्विक अनिश्चितता, इन हालातों में निवेशक सेफ इन्वेस्टमेंट के तौर पर सोना और चांदी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
निवेशकों की पहली पसंद सोना-चांदी
जब भी दुनिया में तनाव बढ़ता है तो निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोना और चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों (safe options) में निवेश (Investment) करना बेहतर समझते हैं। यही कारण है कि चांदी की dimand तेजी से बढ़ी है और दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।