दिल्ली में ठंड रिकॉर्ड तोड़ती ही जा रही है। 8 जनवरी 2026 को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा और सबसे कम तापमान है। जानिए IMD का ताजा अपडेट।
दिल्ली में बढ़ी ठंड, लोग कांपने के लिए मजबूर
दिल्ली में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह (8 जनवरी 2026) राजधानी में जब लोग सोकर उठे तो ठंडी हवाओं ने सबको कांपने के लिए मजबूत करने दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। यह इस सर्दी के मौसम का तीसरा सबसे ठंडा दिन रहा।
दिल्ली के इन इलाकों में और ज्यादा ठंड
दिल्ली के कई इलाकों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिला।
रिज और आया नगर में भी पारा 5.8 डिग्री दर्ज किया गया
पालम में तापमान गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया
लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा
दिल्ली कि सड़कों पर सुबह के समय हल्का कोहरा और तेज ठंडी हवा महसूस की गई, जिससे लोगों को काम करने और घर से निकलने में परेशानी हुई।
बारिश नहीं, लेकिन ठंड बरकरार
बीते 24 घंटों में दिल्ली में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है, इसके बावजूद ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। ठंड और ज्यादा होती जा रही है
इस सीजन का तीसरा सबसे कम तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस सर्दी में सबसे कम तापमान 4 और 5 दिसंबर को 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं 1 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा था। ऐसे में 5.8 डिग्री तापमान इस सीजन का तीसरा सबसे कम तापमान है।
लगातार बने हुए हैं Cold Day हालात
दिल्ली में 6 जनवरी को इस साल का पहला Cold Day दर्ज किया गया था। उस दिन तापमान बहुत ज्यादा गिरकर 15.7 डिग्री सेल्सियस रह गया था।
7 जनवरी को भी ठंड का असर जारी रहा और दिन का तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका।
मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 8 जनवरी को भी ठंडे दिन जैसे हालात बने रह सकते हैं, और अधिकतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Cold Day क्या होता है?
IMD के मुताबिक, जब
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाए
और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री कम रहे
तो उसे Cold Day घोषित किया जाता है।